ईट हटाने के दौरान युवक को सांप काटा
थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के छोटी तरौना गांव में ईंट हटाने के दौरान युवक को सर्प डस लिया
बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के छोटी तरौना गांव में ईंट हटाने के दौरान युवक को सर्प डस लिया. स्थिति बिगड़ती देख आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया. घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि छोटी तरौना गांव निवासी मो. दाऊद के 28 वर्षीय पुत्र घर के समीप ईंट हटा रहे थे. इसी दौरान ईंट के ढेर से निकलकर विषैले सांप ने उसके दाहिने हाथ में काट लिया. जख्मी युवक की हालत बिगड़ने लगी तो आनन फानन उसे सीएचसी में भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










