कट्टे के साथ फोटो खींचना पड़ा भारी, पुलिस ने घर से बरामद किया हथियार
अवैध कट्टा | Prabhat Khabar Network
खगड़िया के गोगरी में अवैध देशी कट्टा के साथ फोटो खींचना युवक को महंगा पड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
खगड़िया : गोगरी थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर पंचायत के शिरनियां में अवैध देशी कट्टा के साथ तस्वीर खींचकर मोबाइल में रखना एक युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके घर से एक देशी कट्टा बरामद किया है.
गोगरी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बीते दिन रात करीब एक बजे थाना में पदस्थापित एसआई दिनेश कुमार गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान शिरनियां में सड़क पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक पर उनकी नजर पड़ी. पूछताछ में युवक की पहचान शिरनियां निवासी बेचन दास के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई.
पुलिस पदाधिकारी ने वाहन रोककर युवक की जांच शुरू की. संदेह होने पर उसके मोबाइल की भी जांच की गयी. मोबाइल में युवक की देशी कट्टा के साथ तस्वीर मिली. तस्वीर के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने पुलिस को कट्टा घर में होने की जानकारी दी.
पुलिस ने युवक की निशानदेही पर उसके घर से एक देशी कट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में गोगरी थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने बरामद देशी कट्टा जब्त कर गिरफ्तार रौशन कुमार को न्यायालय में पेश करने के लिए खगड़िया भेज दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए