ePaper

बेवजह लाइसेंसी हथियार लहराने के मामले में युवक गिरफ्तार

Updated at : 21 Nov 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
बेवजह लाइसेंसी हथियार लहराने के मामले में युवक गिरफ्तार

बेवजह लाइसेंसी हथियार लहराने के मामले में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

परबत्ता. पुलिस ने नयागांव सीरिया टोला निवासी शैलेंद्र सिंह को उनके लाइसेंसी राइफल व सात कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि नयागांव सीरिया टोला निवासी साकेत कुमार ने थाने में आवेदन देकर शैलेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेवजह गोलीबारी कर दहशत फैलाया जाता है. शिकायत के बाद वरीय पदाधिकारी के आदेश पर शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया. उक्त हथियार को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. आरोपित के विरूद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि शैलेंद्र सिंह द्वारा हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन