बाइक चपेट में आकर युवक हुआ जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बाइक चपेट में आकर युवक हुआ जख्मी

घटना के कारण बाबू कुमार का दोनों पैर का घुटना टूट गया

विज्ञापन

खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के ऐलास चौक के समीप अनियंत्रित चार पहिया की चपेट में आने से सहसी निवासी स्व शंभू सिंह का पुत्र बाबू कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना गुरुवार दोपहर की बतायी जा रही है. सहसी निवासी बाबू कुमार मोटरसाइकिल से ऐलास चौक जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार बाबू कुमार को ठोकर मार दिया. चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना के कारण बाबू कुमार का दोनों पैर का घुटना टूट गया. आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Basant Yadav

लेखक के बारे में

By Basant Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन