शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा को ले 19 से यज्ञ का आयोजन

Updated at : 15 Feb 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा को ले 19 से यज्ञ का आयोजन

मंदिर में भगवान शिव के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी भी विराजमान होंगे

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के छोटी बलहा गांव में आयोजित महाशिवरात्रि के अवसर पर 19 फरवरी से 25 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जायेगा. बताया जा रहा है कि छोटी बलहा के ग्रामीणों द्वारा भगवान शिव का सुंदर मंदिर का निर्माण कराया गया है. इस मंदिर में भगवान शिव के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी भी विराजमान होंगे. मंदिर में सपरिवार विराजित होने वाले भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा धूमधाम से की जाएगी. इस अवसर पर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सह सात दिवसीय शिव पुराण कथा का आयोजन होगा. इसको लेकर पूरा गांव तैयारियों में जुटा हुआ है. कथा को लेकर छोटी बलहा गांव में इलेक्ट्रॉनिक झूला टावर झूला, मीना बाजार बच्चों के मनोरंजन के ख्याल से झूला लगना शुरू हो गया है. आयोजन समिति के सुशील पटेल ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव सहित आस-पास के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है. प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सह सात दिवसीय यज्ञ की तैयारियां जोरों पर चल रहा है. गांव के युवा सुबह-शाम यहां आकर अपना श्रमदान दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि शिव मंदिर का निर्माण कार्य अब बन कर पूरी तरह तैयार हो चुका है. जिसको लेकर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा. यज्ञ को लेकर 19 फरवरी को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी. वही 19 फरवरी की सुबह से शिव पुराण कथा मथुरा से पधारे राघवेन्द्र शास्त्री महाराज के नेतृत्व में कलश सह शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसमें सैकड़ों की संख्या में माथे पर कलश लेकर श्रद्धालु पैदल चलकर मानसी के मटिहानी गंगा घाट तक पहुचेंगे. जहां से पवित्र गंगाजल कलश में भरकर पुनः यज्ञ स्थल तक सभी लोग पहुचेंगे. उन्होंने बताया कि इस दौरान गाजे बाजे के अलावा साधु-संत शामिल होकर शोभायात्रा में शामिल रहेंगे मेला में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो उसको लेकर एक कमेटी बनाई गई. जिसमें मेला अध्यक्ष दीपक प्रसाद महतो ,उपाध्यक्ष डिगेंद्र कुमार, सचिव राजाराम सिंह, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार, उप कोषाध्यक्ष अध्यक्ष रतन कुमार, उपसचिव सोनू कुमार एवं मेला मालिक सुशील पटेल शामिल रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन