शहर में चार कलर की चलेगी ई-रिक्सा व ऑटो, महिला चालक सभी रूटों में करेगी परिचालन

Updated at : 11 Mar 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में चार कलर की चलेगी ई-रिक्सा व ऑटो, महिला चालक सभी रूटों में करेगी परिचालन

बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्सा परिचालन करते हुए पकड़ा जायेगा तो उसे यातायात पुलिस द्वारा जब्त कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का एक अप्रैल से नहीं चलेगी ई-रिक्सा व ऑटो.

महिला चालक के लिए पिंक कलर की होगी ई-रिक्सा व ऑटो, शेष तीन कलर पुरूष चालक

खगड़िया. शहर में बिना रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कोई भी ई-रिक्सा एवं ऑटो का परिचालन नहीं होगा. बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्सा का परिचालन करते हुए पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी. जिले के यातायात सुदृढ़ व्यवस्था व यातायात पालन को लेकर शहर के बलुआही स्थित यातायात थाना में यातायात डीएसपी त्रिलोक कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में यातायात थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, नगर प्रबंधक मुकेश रंजन, पुलिस यातायात मित्र के अध्यक्ष रणवीर कुमार आदि उपस्थिति थे. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि बिना रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कोई भी ई-रिक्सा एवं ऑटो का परिचालन शहर में नहीं किया जायेगा. अगर, बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्सा परिचालन करते हुए पकड़ा जायेगा तो उसे यातायात पुलिस द्वारा जब्त कर लिया जायेगा. शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर निर्णय लिया गया कि ऑटो और ई-रिक्सा का रूट निर्धारण किया जायेगा. निर्धारित रूट के अनुसार कलर निर्धारित किया जायेगा. कौन सा कलर का ऑटो व ई-रिक्सा किस रूट में चलेगा. कलर निर्धारित होने बाद अगर ई रिक्शा औऱ ऑटो दूसरे रूट में चलते पकड़े जायेगें तो उनको यातायात पुलिस पड़कर कर जुर्माने की राशि वसूल करेगी.

ई-रिक्सा व ऑटो का रूट किया गया निर्धारित, जाम से मिलेगी मुक्ति

बलुआही बस स्टैंड से एमजी मार्ग, राजेंद्र चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए बखरी बस स्टैंड तक एवं वापसी बखरी बस स्टैंड से राजेंद्र चौक,सुधा काउंटर के बगल से पूरब केबिन ढाला, जयप्रकाश नगर, बलुआही यातायात थाना होते हुए बस स्टैंड तक जायेगी. इसा रास्ते से आने जाने वाले ऑटो-रिक्सा का कलर लाल रंग होगा. बखरी बस स्टैंड से पश्चिम केबिन ढाला होते हुए ज्ञानी चौक, मथुरापुर, गांधी चौक, कुतुबपुर तथा रेलवे स्टेशन के उत्तरी भाग (रैक पॉइन्ट) के टमटम स्टैंड से जाने आने वाले ई-रिक्सा एवं ऑटो का रंग पीला होगा. शहर के पटेल चौक, ओवर ब्रिज़ के नीचे से संसारपुर, कचहरी रोड, गौड़ा शक्ति, आवासबोर्ड, सदर अस्पताल, सोनमनकी, माड़र उत्तरी, माड़र दक्षिणी, रसौंक, परमानंदपुर ढाला की ओर जाने आने वाली ई-रिक्सा व ऑटो का रंग सफेद होगा. आवसबोर्ड, रांको, कचहरी रोड एवं पटेल चौक से राजेंद्र चौक स्थित रेलवे पार्किंग तक जिस ई-रिक्सा का परिचालन किया जायेगा. उसका रंग आसमानी होगा.

एक अप्रैल से लागू होगा कलर कोडिंग, सख्ती से की करायी जायेगी पालन

महिला चालक जिसके नाम से स्वयं का ई-रिक्सा होगा, उस ई-रिक्सा पर पिंक कलर का कोडिंग होगा. वह सभी रूटों में ई- रिक्शा का परिचालन कर सकेंगी. रंग मार्किंग कर ई-रिक्सा और ऑटो का परिचालन सभी चालक एक अप्रैल 2025 से शुरू कर दें. इसका पालन सख्ती से यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी. गलत रूट में परिचालन करते पकड़े जायेगें तो जुर्माना वसूला जायेगा. किस ई-रिक्सा चालक और ऑटो चालक को किस रूट में चलाना है, वो अपने ई-रिक्सा एवं ऑटो पर कलर निर्धारण का पंजीकरण यातायात थाना में पहुंचकर पंजी कराकर ही परिचालन करें, नहीं तो एक अप्रैल से जुर्माना की राशि वसूला जायेगा.

अन्य रूट में दूसरे कलर का ई-रिक्सा व ऑटो का नहीं होगा परिचालन

ऑटो बस स्टैंड बलुआही से यातायात थाना बलुआही, जयप्रकाश नगर होते हुए केबिन ढाला तक और पुनः केबिन ढाल जयप्रकाश नगर, यातायात थाना बलुआही होते हुए बस स्टैंड तक चलेगी. अगर, एमजी मार्ग, बैंजामिन चौक और राजेंद्र चौक पर पकड़े जायेगें तो चालकों को जुर्माना भरना पड़ेगा. बैठक में पुलिस यातायात मित्र के सदस्य नयन कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद विजय यादव, पप्पू यादव, वार्ड पार्षद अक्षय सूरी, मो. नसीम उर्फ लंबू, मनोज चौधरी, विनय कुमार, ई रिक्शा संघ के संरक्षक रौशन कुमार, ई-रिक्शा संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार, करण कुमार, सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

VINOD RAO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन