बागमती सहित कोसी के जलस्तर में गिरावट जारी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jul 2020 7:56 AM
बागमती सहित कोसी के जलस्तर में गिरावट जारी
खगड़िया: चौथम प्रखंड में लगातार गंगा व बूढ़ी गंडक का जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है. जबकि बागमती व कोसी नदी का जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज किया गया. सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयी. जबकि कोसी व बागमती नदी पहले से ही खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है.
इधर जिला प्रशासन द्वारा सोमवार की सुबह छह बजे जरी बुलेटिन के अनुसार बागमती नदी का जलस्तर स्थिर बताया गया. हालांकि बागमती नदी खतरे के निशान से अभी भी 2 मीटर 58 सेंटीमीटर ऊपर है. जबकि कोसी नदी खतरे के निशान से अभी भी एक मीटर 93 सेंटीमीटर ऊपर है. सोमवार की सुबह कोसी नदी बलतारा के समीप समुद्र तल से 35.78 मीटर ऊंचाई पर दर्ज की गयी. जबकि दूसरी ओर बागमती नदी संतोष स्लुइस गेट के समीप समुद्र तल से 38.21 मीटर ऊंचाई पर बह रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










