वंदना बनीं एफसीआइ की बिहार राज्य सलाहकार समिति सदस्य

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 12:29 AM

विज्ञापन

जनवितरण प्रणाली के माध्यम से देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, देश में अन्न का समुचित भंडारण व खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्यान्नों की खरीद-बिक्री करना है

विज्ञापन

खगड़िया. भारत सरकार के खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने अशोक नगर (वार्ड संख्या 15) निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी को बिहार राज्य खाद्य निगम की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त की गयी. ताकि किसानों को कृषि उत्पादों का उचित मूल्य हो सके. जनवितरण प्रणाली के माध्यम से देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, देश में अन्न का समुचित भंडारण व खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्यान्नों की खरीद-बिक्री करना है. बिहार राज्य के लिए नियुक्त सलाहकार समिति की सदस्य की भूमिका में वंदना कुमारी के पास अब बिहार में किसानों से खाद्यानों के अधिग्रहण, परिवहन, भंडारण वितरण के साथ खाद्यान्नों की गुणवत्ता के बारे में नीतिगत परामर्श और अनुशंसा करने की जिम्मेदारी होगी. वंदना कुमारी को सदस्य बनाये जाने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवीश चंद्र बांटा, जिला मां मंत्री प्रमोद आदि ने हर्ष व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन