ePaper

स्थगित किये गये छात्रसंघ के चुनाव को कराये विश्वविद्यालय प्रशासन

Updated at : 29 Jul 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

स्थगित किये गये छात्रसंघ का चुनाव कराये विश्वविद्यालय प्रशासन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगड़िया

स्थगित हुए छात्रसंघ चुनाव को कराने की मांग को लेकर छात्रों ने मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपते हुए छात्र रौशन कुमार राणा ने कहा कि बार-बार छात्रसंघ चुनाव स्थगित करना छात्रों के अधिकार का हनन है. जल्द से चुनाव कराया जाय. एक बार पुनः सत्र 2024-28 स्नातक में नामांकन और रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जाय. पीजी में जल्द से नामांकन लिया जाय. उन्होंने कहा कि कई ऐसे छात्र हैं जिनका स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर टू में नामांकन से वंचित हो गये थे. नामांकन करने का मौका दिया जाय. सर्वर सही से काम न करने के वजह से अभी भी छात्र वंचित रह गए हैं. स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर टू में पुनः नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया जाय. छात्र राजा कुमार और मनीष कुमार ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं छात्रसंघ चुनाव चाहती थी, लेकिन छात्रसंघ चुनाव रद्द कर देने से छात्र से उनका अधिकारों को छीन लिया गया है. छात्र निखिल कुमार, प्रिंस कुमार और केडीएस छात्र अभिषेक कुमार ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को रद्द करने से पहले मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन को अपने कॉलेज के छात्रों से राय लेना चाहिए था. क्योंकि उनके छात्रसंघ में छात्र ही प्रतिनिधि और छात्र ही मत का अधिकार का प्रयोग करेंगे. न की कोई पार्टी. प्रत्येक दिन छात्र स्नातक नामांकन के लिए कॉलेज आ रहे हैं. नये सत्र में नामांकन के साथ रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जाय. मौके पर आर्यन कुमार, टीपू सुल्तान मंसूरी,आसिफ, मो अरबाज, आदित्य कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन