खगड़िया में शादी का झांसा देकर बुलाने का आरोप, युवती ने नकदी और जेवर छीनने व मारपीट का लगाया आरोप, FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

खगड़िया में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से लाखों के जेवरात और नकदी लूटे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

Khagaria News: समस्तीपुर की एक युवती ने खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर बुलाने, नकदी और सोने के जेवर छीनने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है. युवती की शिकायत पर अलौली थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सात साल की पहचान, शादी का वादा करने का आरोप

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के राजघाट निवासी पार्वती कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब सात वर्ष पहले उनकी पहचान अलौली थाना क्षेत्र के भिखारी घाट निवासी सौगंध कुमार से हुई थी. शिकायत के अनुसार, दोनों के बीच बातचीत होती थी और युवक शादी का भरोसा देता था, जिससे उस पर उनका विश्वास बढ़ गया.

शादी के बहाने बुलाने और नकदी-जेवर ले लेने का आरोप

युवती का आरोप है कि 6 जुलाई 2026 को युवक ने फोन कर शादी करने की बात कही और उसे घर से नकदी व जेवर लेकर राजघाट पुल पर बुलाया. शिकायत के अनुसार, वह अपने साथ 70 हजार रुपये नकद और करीब तीन भर सोने के जेवर लेकर वहां पहुंची.

युवती ने आरोप लगाया कि वहां से युवक और उसके एक रिश्तेदार उसे मोटरसाइकिल से अलौली थाना क्षेत्र के भिखारी घाट ले गए. वहां पहुंचने के बाद उसके पास मौजूद नकदी और सोने के जेवर जबरन ले लिए गए और बाद में शादी करने की बात कहकर उसे वापस जाने के लिए कहा गया.

विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप

शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि जब उसने मौके से जाने से इनकार किया और शादी की बात उठाई तो युवक सहित अन्य नामजद लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. युवती का कहना है कि घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया.

Khagaria News: पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

युवती की शिकायत के आधार पर अलौली थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन