ePaper

अंचल परिसर से चोरी करने के मामले में दो चोर गिरफ्तार

Updated at : 06 Sep 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

सदर अंचल अधिकारी ने चित्रगुप्त नगर थाना में कराया था प्राथमिकी

विज्ञापन

सदर अंचल अधिकारी ने चित्रगुप्त नगर थाना में कराया था प्राथमिकी खगड़िया. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर संसारपुर गांव से पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी किए गए प्लास्टिक बरामद किया गया है. बताया जाता है कि बीते पांच दिन पूर्व सदर अंचल अधिकारी ने चित्रगुप्त नगर थाना में आवेदन देकर कहा कि अंचल परिसर स्थित आपदा स्टोर से चोरों द्वारा पांच बंडल प्लास्टिक की चोरी कर लिया गया. उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. चित्रगुप्त नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल दो चोर को पकड़ लिया. चोरों के पास से चोरी किए गए प्लास्टिक का बंडल बरामद कर लिया गया. थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि सदर अंचल के आपदा स्टोर से पांच बंडल प्लास्टिक की चोरी हुआ था. अंचलाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. चोरी में शामिल संसारपुर लोहिया नगर निवासी हरेराम तांती के पुत्र कृष्ण कुमार, महेश पासवान के पुत्र विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. चोरी किए गए प्लास्टिक बरामद कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन