दो भाई का घर जलकर हुआ राख
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दो भाई का घर जलकर हुआ राख
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो भाई का घर जलकर हुआ राख
प्रतिनिधि, मानसी
प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर पं��ायत महादलित टोला वार्ड संख्या एक जोगिया मंठ टोला में मंगलवार की रात शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गये. अगलगी की घटना में घर के सभी सामान जलकर राख हो गया. हालांकि घर वाले किसी रिश्तेदार की शादी में गयी थी जिस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार दो भाई अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में भाग लेने गये थे. इस दौरान सोमवार की देर रात बंद घर में शॉट सर्किट से आग लग गयी. जिससे घर में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया. पीड़ित सैदपुर गांव वार्ड संख्या एक निवासी रामचन्द्र सदा के पुत्र राजधर सदा एवं रामजन सदा ने बताया कि घर में रखे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इधर घटना सूचना विकास मित्र पति हीरा सदा ने स्थानीय सीओ एवं राजस्व कर्मचारी को दी. इधर सीओ ने बताया कि सूचना मिली है. राजस्व कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कर मुआवजा की प्रक्रिया की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










