ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन सहित तीन को रौंदा, एक की मौत

Accident
खगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र एनएच 31 पर पांच किलोमीटर के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन सहित तीन को रौंद दिया. जिसमें बहन की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना मंगलवार देर शाम की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी चंदन यादव अपनी बहन मीसा कुमार व भांजी की विदाई कराकर पसराहा थाना क्षेत्र के तिहाय गांव से बाइक से घर जा रहा था. चंदन पांच किलोमीटर के समीप महेशखूंट की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से रौंद दिया. जिसके कारण बहन मीसा की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि चंदन व तीन वर्षीय भांजी बुरी तरह जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चंदन यादव व तीन वर्षीय भांजी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चंदन यादव व भांजी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










