श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने प्रो एनपी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने प्रो एनपी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने प्रो एनपी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

खगड़िया. पत्रकार प्रो एनपी ठाकुर सरल स्वभाव के मृदुभाषी थे. उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है. उक्त बातें बिहार पत्रकार श्रमजीवी यूनियन के जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कही. कहा कि पत्रकार डॉ एनपी ठाकुर के निधन से शिक्षा जगत को भी क्षति हुई है. यूनियन के महासचिव शशिभूषण प्रसाद ने कहा कि प्रो एनपी ठाकुर यूनियन से लंबे अंतराल से जुड़कर पत्रकारों के लिए लड़ाई लड़ते रहे. संयुक्त सचिव सिकन्दर आजाद वक्त ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ एनपी ठाकुर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य थे. सेवानिवृति के बाद से एक अंग्रेजी अखबार के लिए काम कर रहे थे. 75 वर्षीय प्रो एनपी ठाकुर निरंतर समाचार संकलन करते रहें. उनके निधन से यूनियन को क्षति हुई है. वहीं यूनियन के वरिष्ठ सदस्य प्रभा शंकर सिंह ने कहा कि ठाकुर जी लंबे अंतराल तक अंग्रेजी अखबार से जुड़कर खगड़िया का सेवा किये. यूनियन के सदस्य आजाद राजीव रंजन ने कहा कि डॉ एनपी ठाकुर का मार्ग दर्शन हमेशा मिलता रहा. यूनियन के उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. मौके पर संघ के उपाध्यक्ष रवि शंकर, विनोद कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र पासवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन