दिवंगत समाजसेवी छोहारा देवी को दी गयी श्रद्धांजलि

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :19 Apr 2026 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
दिवंगत समाजसेवी छोहारा देवी को दी गयी श्रद्धांजलि

परिवार और समाज में शिक्षा के महत्व को सदैव प्राथमिकता दी थी.

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड क्षेत्र के रहीमपुर उत्तरी पंचायत के कुम्हरचक्की गांव में स्व. छोहारा देवी को श्रद्धांजलि दी गयी. बीते शनिवार की शाम कुम्हरचक्की में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में जिला परिषद अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, नगर परिषद सभापति अर्चना कुमारी, डॉ. कवींद्र कुमार, पत्रकार राज किशोर सिंह, आवास बोर्ड निवासी युवा नेता अमरजीत कुमार, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिनंदन कुमार, सचिव सूर्य नारायण यादव, मो. मासुम, भाजपा नेता सुनील चौधरी, सेवा निवृत शिक्षक रामसागर यादव, शिक्षक प्रभाष कुमार, विभाष कुमार, व्याख्याता सुमित कुमार, प्रधानाध्यापक प्रशांत आनंद, इंजीनियर आशुतोष कुमार, शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार, बिपिन कुमार, आशीष कुमार, आदित्य, हरिनंदन प्रसाद यादव, वरीय लिपिक अजय कुमार, सुधीर कुमार आदि ने श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया. मालूम हो कि जेएनकेटी के सेवानिवृति शिक्षक रामसागर प्रसाद यादव की 101 वर्षीय मां छोहारा देवी का जीवन सादगी, त्याग और उच्च संस्कारों का अनुपम उदाहरण था. उन्होंने परिवार और समाज में शिक्षा के महत्व को सदैव प्राथमिकता दी थी.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन