राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने की ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने की ली शपथ

राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने की ली शपथ

विज्ञापन

बेलदौर. आदर्श थाना परिसर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों ने राज्य बाल श्रम मुक्त बनाने में बढ़-चढ़कर योगदान देने की शपथ ली. मौके पर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस को लेकर ईंट भट्ठा, होटल, ढावा संचालकों को बाल श्रमिक नहीं रखने तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील किया. इन्होंने बताया कि बाल श्रमिक नियोजित करने वाले नियोजन मालिक पर न्यूनतम 20 हजार से 50 हजार रुपए तक जुर्माना किया जा सकता है अथवा 6 माह से 2 वर्ष तक कारावास हो सकता है. मौके पर एसआइ पवन कुमार, रणवीर राजन, पीएसआई राहुल कुमार, चंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन