ePaper

हथियार की डिलीवरी करने जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 17 Oct 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार की डिलीवरी करने जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

तस्करों के पास से दो देसी पिस्टल, दो मैगजिन, दो कारतूस बरामद

विज्ञापन

तस्करों के पास से दो देसी पिस्टल, दो मैगजिन, दो कारतूस बरामद खगड़िया. मुफस्सिल पुलिस ने एनएच 31 पर तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास दो देसी पिस्टल, दो मैगजिन, दो कारतूस व एक बाइक व दो मोबाइल बरामद किया है. एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि मुफस्सिल पुलिस द्वारा एनएच 31 पर दुर्गापुर सैनिक ट्रेडर्स के समीप बाइक पर सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. मुफस्सिल पुलिस ने हथियार के साथ मथार निवासी अर्जुन यादव के पुत्र सर्जन कुमार, कुम्महरचक्की निवासी श्रीलाल यादव के पुत्र नीतीश कुमार, जोगेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र रणवीर यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से हथियार बरामद किया गया है. मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 134/24 दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि नीतीश कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. नीतीश के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 980/23 दर्ज है. छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक राम कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन