सोशल मीडिया पर हथियार लहराने व लड़की अपहरण मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने व लड़की अपहरण मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

लड़की अपहरण मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वायरल हुए मामले में आरोपित बने दो युवक समेत एक लड़की के अपहरण मामले में नामजद बनाये गए आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक तेलिहार पंचायत अंतर्गत तिरासी गांव निवासी मुरारी चौधरी के पुत्र बजरंगबली कुमार एवं वासुदेव चौधरी के पुत्र सूरज चौधरी को बेलदौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वायरल वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया. इसके अलावे उक्त आरोपित युवक बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह को रंगदारी के मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दिया था. उक्त मामले में जिला प्रशासन के निर्देश पर बेलदौर थानाध्यक्ष मामला दर्ज कर संलिप्तो की गिरफ्तारी में पूरी शक्ति झोक दी. वहीं गुप्त सूचना पर पुलिस ने तेलिहार बहियार से उक्त दोनों युवक को गिरफ्तार किया. वहीं लड़की अपहरण के मामले में पुलिस ने पचौत गांव निवासी प्रमोद चौधरी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 2 जून को तिरासी गांव निवासी आरोपी युवक का सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ था. उक्त मामले में पुलिस ने दो युवक एवं लड़की अपहरण मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन