ePaper

बथान से बैल व बैलगाड़ी की चोरी, ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा

Updated at : 20 Jan 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
बथान से बैल व बैलगाड़ी की चोरी, ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा

बथान से बैल व बैलगाड़ी की चोरी, ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग वार्ड संख्या आठ में रविवार की देर रात बथान से बैल व बैलगाड़ी चोरी कर ली गयी. पीड़ित संजीव मिश्रा (35) पिता स्व भागीरथ मिश्रा ने परबत्ता थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है. आवेदन के अनुसार संजीव मिश्रा पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनका बथान निर्माणाधीन फोरलेन के उसरी बहियार के पास स्थित है. 18 जनवरी 2026 की रात करीब 12 बजे वे खाना खाकर बथान पहुंचे, तो देखा कि बैल और बैलगाड़ी गायब है. सूचना पर लोग पहुंचे. ग्रामीणों ने एक बैलगाड़ी लेकर भागते देखा. ग्रामीणों ने पीछा किया. भागने की कोशिश में चोरों में अफरातफरी मच गयी. हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और तेज दौड़-भाग के बाद तीन युवकों को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि दो आरोपित फरार हो गया. पकड़े चोरों की पहचान प्रवेश कुमार (17) पिता संजय साह, राका वार्ड संख्या 17 (परबत्ता), कृष्णा कुमार (18) पिता स्व चुन्नू मलिक, वार्ड संख्या 17 (परबत्ता) तथा गौतम कुमार (18) पिता दिलीप मलिक, ग्राम तायरपुर मथौरी, गनेली थाना हरपुर, जिला मुंगेर के रूप में की गयी. ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर परबत्ता थाना के सुपुर्द कर दिया. परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तीन चोरों को पुलिस के सुपुर्द किया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन