थ्रेसर की चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग

थ्रेसर की चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग
परबत्ता. थाना क्षेत्र के माधवपुर बहियार में गेहूं काट कर रखी फसल के ढेर में आग लग गयी. माधवपुर के किसान निलांबुज कुमार पिता चितरंजन राय ने बताया कि करीब सवा बीघा की फसल को काटकर जमा किया गया था. इसी बीच थ्रेसर से निकला चिंगारी ढेर में सुलग उठा देखते ही देखते पल भर में सरा जमा किया गया फसल राख में बदल गया. हालांकि आसपास के किसानों की तत्परता के चलते आग को और अधिक फैलने से बचाया गया. किसानों ने कहा कि ट्रैक्टर के जरिए बगल के खेत को जोता गया. जिसके बाद थोड़ी राहत मिली बाद में दमकल कर्मियों ने इस आग पर काबू पाया. स्थानीय मुखिया आशुतोष कुमार उर्फ बंटु सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचे. दुख जताते हुए कहा कि कृषि विभाग से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










