एसडीओ और विधायक ने आग से तबाही का लिया जायजा, किसानों को मिला मुआवजा का आश्वासन

Updated at : 05 Apr 2026 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ और विधायक ने आग से तबाही का लिया जायजा, किसानों को मिला मुआवजा का आश्वासन

अग्निकांड में हुई फसल क्षति का आकलन कर जल्द रिपोर्ट सौंपें, ताकि प्रभावित किसानों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जा सके.

विज्ञापन

आग की लपटों में जली है 20 बीघा गेहूं की फसल एसडीओ एवं विधायक ने दरियापुर पहुंचकर अग्नि पीड़ित किसानों से मिले परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत अंचल के नयागांव मौजा दरियापुर पटपर में शनिवार को अचानक लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. देखते ही देखते खेतों में लगी लगभग 15-20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. इस दर्दनाक घटना में किसान संजय सिंह, रितेश कुमार, सत्यम कुमार, दुर्गा सिंह समेत कई अन्य किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई. रविवार को गोगरी एसडीओ संजय कुमार एवं परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य दरियापुर पटपर दियारा क्षेत्र में पहुंचकर पीड़ित किसानों से मिले और घटना का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों द्वारा फसल क्षति का सर्वेक्षण भी कराया गया. एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि कृषि सलाहकार को निर्देश दिया गया है कि अग्निकांड में हुई फसल क्षति का आकलन कर जल्द रिपोर्ट सौंपें, ताकि प्रभावित किसानों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जा सके. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी और पछुआ हवा के बीच फसल कटाई के समय विशेष सावधानी बरतें. बीड़ी, सिगरेट या किसी भी प्रकार की चिंगारी से फसल को दूर रखें और आग से बचाव के लिए सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. वहीं विधायक बाबूलाल शौर्य ने किसानों को आश्वस्त किया कि हर हाल में प्रभावित सभी किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा. इस मौके पर क्षेत्र के कई किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन