सात लाख की लागत से बनेगी सड़क

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सात लाख की लागत से बनेगी सड़क

विज्ञापन

खगड़िया. प्रखंड क्षेत्र के बछौता पंचायत के वार्ड संख्या 15 नया पुनर्वास टोला में सड़क निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को जिप सदस्य प्रिय दर्शना सिंह व शिक्षक नेता मनीष सिंह ने किया. वार्ड संख्या 15 में रविंद्र ठाकुर के घर से रामबालक शाह घर होते हुए पवन शाह घर तक मिट्टी ईंट सोलिंग व पीएससी सड़क का निर्माण किया जाना है. मौके पर मौजूद शिक्षक नेता मनीष ने बताया कि सड़क का निर्माण सात लाख तीन हजार 200 रुपये की लागत से किया जायेगा. मौके पर पूर्व मुखिया सुनील कुमार, हेमंत कुमार, चंदन, वार्ड सदस्य रमाशंकर कुमार, मोहन चौधरी, विपिन राय, अविनाश कुमार, राजकुमार तांती, सुरेंद्र ठाकुर, दुलारचंद टाटी, पवन शाह, अशोक यादव, दीपक तांती, दीपक शाह, गुरुदेव दास, जिला परिषद प्रतिनिधि बबलू कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन