दिव्यांगों ने मनायी होली मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन

दिव्यांगों के संघ दिव्यांग जन कल्याण समिति ने मौर्या पब्लिक स्कूल में दिव्यांगजन होली मिलन सम्मान समारोह आयोजित किया

विज्ञापन

गोगरी दिव्यांगों के संघ दिव्यांग जन कल्याण समिति ने मौर्या पब्लिक स्कूल में दिव्यांगजन होली मिलन सम्मान समारोह आयोजित किया. इस आयोजन से होली से पूर्व होली का आनंद लिया गया. समारोह में सदस्यों ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाया. साथ ही एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दिया. इस अवसर पर दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी मिलन एवं रंगों का त्योहार है. होली पर आपसी भाईचारा खुशियां लाती है. बच्चों के बीच रंग और अबीर का वितरण किया. इस त्योहार में बच्चों की मस्ती को देखना काफी अच्छा लगता है. मौके पर संघ के संदीप पटेल रामदेव कुमार, विनय कुमार मिश्रा, प्रीतम कुमार, रंजीत कुमार, बृजेश कुमार, संजय तांती, फिजा खातून इत्यादि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन