पतंगबाजी के साथ मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आगाज
Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :12 Jan 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन

पतंगबाजी के साथ मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आगाज
विज्ञापन
डीएम व डीडीसी ने चिल्ड्रेन पार्क में महोत्सव का किया शुभारंभ, आसमान में उड़ीं रंग-बिरंगी पतंगें
खगड़िया. जिला मुख्यालय स्थित चिल्ड्रेन पार्क में सोमवार को मकर संक्रांति महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया. महोत्सव का उद्घाटन जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्वेता भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने पतंग उड़ाकर उत्सव की शुरुआत की.प्रशासनिक अधिकारियों ने थामी पतंग की डोर
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं अपर समाहर्ता विजयंत्त ने आकाश में पतंग उड़ाकर उपस्थित जनसमूह का उत्साहवर्धन किया. महोत्सव को लेकर पार्क परिसर में काफी चहल-पहल देखी गई. अधिकारियों ने मकर संक्रांति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जिले वासियों को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं. महोत्सव के दौरान जिले के कई वरीय अधिकारी सक्रिय दिखे. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय परंपराओं और कला को प्रोत्साहन मिलता है. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष पहल की शहरवासियों ने काफी सराहना की. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मौके पर वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार, विवेक सुगंध, प्रवीण कुमार के साथ-साथ सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राहुल कुमार और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




