बलहा झमटा में लगी आग से हजारों रुपये का हुआ नुकसान

Updated:
विज्ञापन

आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोगों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड क्षेत्र के बलहा पंचायत के वार्ड संख्या दस झमटा महादलित टोला में रविवार की सुबह आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया. फूस के घर में रखे गये दो बकरी जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि बलहा झमटा गांव वार्ड संख्या दस निवासी ब्रह्मदेव सदा के पुत्र चंदर सदा का दो बकरी सहित घर में रखे सारा सामान जल कर राख हो गया. आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोगों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. मौके पर वार्ड प्रतिनिधि अरुण सदा, मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पटेल ने पीड़ित परिवार को ढांढस दिया. प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन