बिहारी हीरो अवार्ड 2026 से डॉ. चिकलीत हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

डॉ. चिकलीत ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे उन्हें समाजहित में और बेहतर कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों, परिवार एवं शुभचिंतकों को दिया.

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के नगर पंचायत चकहुसैनी निवासी डॉ चिकिलीत को समाज एवं अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बिहारी हीरो अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया. इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा लोगों ने उन्हें बधाई दी है. आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. इसी क्रम में डॉ. चिकलीत को उनके उत्कृष्ट कार्य,

पुरस्कार प्रेरणा का स्रोत है

सामाजिक योगदान एवं जनसेवा के लिए बिहारी हीरो अवार्ड प्रदान किया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. चिकलीत ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे उन्हें समाजहित में और बेहतर कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों, परिवार एवं शुभचिंतकों को दिया. उन्होंने कहा कि वे आगे भी बिहार के विकास एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन