युवती को लेकर आरोपित हुआ फरार, पिता ने करायी प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2024 11:45 PM

विज्ञापन

युवती को लेकर आरोपित हुआ फरार, पिता ने करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

चौथम. माता पिता के सामने युवती को बाइक पर लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर युवती के पिता के आवेदन पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामला चौथम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पीड़ित पिता ने थाना में दिए आवेदन में कहा कि वह अपनी पत्नी और 18 वर्षीय बेटी के साथ बहियार से घास लेकर घर लौट रहा था. तभी गांव के ही अभिमन्यु कुमार, दिलीप यादव, चंद्र कुमार यादव, संतोष यादव, शिवन यादव एवं रघु यादव हथियार के साथ आया, और गाली गलौज करने लगा. इसी दौरान अभिमन्यु कुमार एवं चंद्र कुमार यादव उनकी बेटी के मुंह में गमछा बांधकर बाइक पर बैठाकर फरार हो गया. चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन