लीची तोड़ने पर किशोर पर हमला, आरोपित हिरासत में
आरोपित ने मारपीट के आरोप से इनकार करते हुए कहा कि किशोर कंटीले तार से घायल हुआ है.
परबत्ता. प्रखंड के सलारपुर गांव स्थित एक लीची बगीचे में शुक्रवार को लीची तोड़ने के विवाद में एक किशोर के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की पहचान राकेश यादव के 16 वर्षीय पुत्र एसपी कुमार उर्फ सूरज कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने आरोप लगाया कि बगीचे की रखवाली कर रहे कुल्हड़िया निवासी मोहम्मद आरिफ ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. घायल किशोर को सीएचसी परबत्ता में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल खगड़िया रेफर किया गया. चिकित्सक ने गहरी चोट होने की पुष्टि की है. आरोपित ने मारपीट के आरोप से इनकार करते हुए कहा कि किशोर कंटीले तार से घायल हुआ है. सूचना पर पहुंची परबत्ता थाना पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










