मध्य विद्यालय तेलियाबथान के शिक्षक ने छात्रा को पीटा, रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मध्य विद्यालय तेलियाबथान के शिक्षक ने छात्रा को पीटा, रेफर
विज्ञापन
पसराहा. थाना क्षेत्र कोलवारा पंचायत के मध्य विद्यालय तेलियाबथान के शिक्षक ने छात्रा की बेहरमी से पीटाई कर दी, जिससे छात्रा बेहोश हो गयी. छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि तेलिया बथान गांव वार्ड संख्या नौ निवासी राज किशोर मंडल की 10 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी मध्य विद्यालय तेलिया बथान में पढ़ती है. छात्रा के परिजनों ने बताया कि मध्य विद्यालय तेलिया बथान के शिक्षक मो जहांगीर अहमद ने टिफिन के समय स्कूल से बाहर निकालने के कारण पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गयी. लक्ष्मी को इलाज के लिए सीएचसी ले गया. लक्ष्मी के पिता राज किशोर मंडल, परिजन बालमुकुंद मंडल, उदय कुमार मंडल, मां सुशीला देवी आदि आक्रोश जताया. चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने प्राथमिक उपचार बाद उसे रेफर कर दिया. परबत्ता बीईओ रेणु कुमारी ने कहा कि जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










