ग्रामीणों को नशा मुक्ति को लेकर दिलायी गयी शपथ

ग्रामीणों को नशा मुक्ति को लेकर दिलायी गयी शपथ
परबत्ता. प्रखंड के दुरनसिंह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, माधवपुर के मैदान में गत चार दशकों से लगातार चार दिवसीय सरस्वती पूजा मेला का आयोजन किया जा रहा है. मुखिया आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बंटू सिंह ने प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार मेला समिति के सभी सक्रिय सदस्यों व ग्रामीणों को नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलायी. मुखिया ने कहा कि मेला सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है. इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की अश्लीलता या अनुशासनहीनता को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेला परिसर में फूहड़ गीतों व डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा और मेला संपन्न कराने में सहयोग की अपील की. मौके पर दिलीप उर्फ मुन्ना सिंह, शैलेश सिंह, संजय सिंह, पंकज सिंह, रौशन सिंह, डोमन सिंह आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




