ePaper

आवास योजना के लिए किया जा रहा सर्वे

Updated at : 20 Mar 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
आवास योजना के लिए किया जा रहा सर्वे

आवास योजना के लिए किया जा रहा सर्वे

विज्ञापन

चौथम. इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने का सर्वे का कार्य चल रहा है. इधर, प्रखंड के मध्य बौरने पंचायत के मुखिया शशिभूषण खुद की उपस्थिति में सर्वे का कार्य करवा रहे हैं. गुरुवार को मुखिया शशि भूषण की उपस्थिति में आवास सहायक राहुल देव ठाकुर द्वारा पंचायत के मध्य बौरने पंचायत के वार्ड नंबर 12 में 32 लाभुकों का सर्वे किया गया. मुखिया ने बताया कि अब तक 730 के आसपास लोगों का नाम सर्वे किया गया है. उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है. इसी को लेकर लोगों के घर घर पहुंचकर सर्वे करा रहे हैं ताकि किसी से कोई वसूली नहीं हो. मौके पर उप मुखिया मुकेश कुमार सिंह, वार्ड सदस्य विजय पोद्दार, स्वच्छता पर्यवेक्षक रंजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन