दारोगा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 21 जनवरी को भी होगी दस केन्द्रों पर परीक्षा

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :18 Jan 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
दारोगा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 21 जनवरी को भी होगी दस केन्द्रों पर परीक्षा

सुरक्षा कर्मी द्वारा बारिकी से जांच किया जा रहा था. केन्द्र पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी की गयी.

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के दस परीक्षा केन्द्रों पर पहले चरण के दोनों पालियों में रविवार को दारोगा की प्रारंभिक परीक्षा संपन्न हो गयी. इस दौरान परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखा था. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के प्रथम व सेकेंड पाली में कई परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व महिला-पुलिस बल की तैनाती रही. इसके अलावे शहर के विभिन्न पथ जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गयी. ताकि परीक्षार्थी को केन्द्र पर जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो और समय पर परीक्षार्थी केन्द्र पर पहुंच सके. केन्द्र में परीक्षार्थियों को बारी-बारी से जांच कर प्रवेश कराया जा रहा था. इस दौरान तैनात सुरक्षा कर्मी द्वारा बारिकी से जांच किया जा रहा था. केन्द्र पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी की गयी. परीक्षार्थीयों का बायोमैट्रिक उपस्थित ली गयी. बताया जाता है कि दस परीक्षा केन्द्र के प्रथम व सेकेंड पाली में कुल 10 हजार 500 सौ 60 परीक्षार्थियों को शामिल कराया जाना था. अलग-अलग केन्द्रों पर कई परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दारोगा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा शहर के एमजी रोड स्थित जेएनकेटी इंटर स्कूल, कोशी कॉलेज, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एसीसी मिशन टिकरामपुर मथुरापुर, गौशला रोड रोज बड एकेडमी, एसएलडीएवी पब्लिक स्कूल, स्टेशन रोड स्थित पीएम श्री प्लस टू एसआर हाई स्कूल, मिडिल स्कूल उत्तर हाजीपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय सन्हौली तथा बापू मिडिल स्कूल बलुआही केन्द्र पर लिया गया. सभी केन्द्रों पर केंद्र अधीक्षक व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी थी.

21 जनवरी को भी होगा दारोगा का प्रारंभिक लिखित परीक्षा

जिले के दस परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 21 जनवरी को भी होगी. इस परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी. परीक्षा प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. जबकि रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे होगी. द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02.30 बजे से 04.30 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों का रिपोर्टिंग समय 01 बजे तक होगी. परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा. दोनों पालियों के लिए अलग-अलग अभ्यर्थी एवं अलग प्रश्न-पत्र होंगे. प्रश्न-पत्र सामान्य अध्ययन एवं समसामयिक मुद्दों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्नों का होगा. जिसकी समय अवधि 2 घंटे निर्धारित किया गया. परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्था पूरी कर ली गयी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सर्विलांस, जैमर, वीडियोग्राफी, अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट तथा हॉटलाइन फोन की व्यवस्था की गयी है. बिना ई-प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा केंद्र/कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लिखित सामग्री आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा अवधि में किसी भी प्रकार के कदाचार, नकल की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

परीक्षा केन्द्र के 500 परिधि पर ठहरने पर रहा प्रतिबंध

शहर के सभी परीक्षा केन्द्र पर 500 मीटर की दूरी पर परिजनों को ठहरने पर प्रतिबंध रहा है. केन्द्र के आस-पास लोगों को आवाजाही पर रोक लगा दी गयी थी. केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रही. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी थी. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता, पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

बाजार में लगी रही भीड़, परीक्षा केन्द्र के आस-पास रही जाम की स्थिति

रविवार को दारोगा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा को लेकर शहर में भीड़ लगी रही. शहर में 10 हजार परीक्षार्थियों की अचानक आगमन से विभिन्न मार्ग में जाम की स्थिति बनी रही. बताया जाता है कि परीक्षा केन्द्र के आस-पास जाम हो गयी थी. इस दौरान ई-रिक्सा चालक परीक्षार्थी से अत्यधिक भाड़ा वसूल रहे थे. कई परीक्षार्थियों ने बताया कि जेएनकेटी से रेलवे स्टेशन जाने में प्रत्येक सवारी 20 रूपये वसूल रहे थे. जबकि बस स्टैंड जाने के लिए भी 20 रूपय किराया वसूल रहा था. हालांकि रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड जाने के लिए किराया 10 रूपये प्रति व्यक्ति है. यही हाल, कोशी कॉलेज रोड, स्टेशन रोड, सोनमनकी रोड आदि मार्ग का भी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन