महेशखूंट थाना में एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद

Updated:
विज्ञापन
महेशखूंट थाना में एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद

थाना परिसर में गुरुवार को लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया

विज्ञापन

महेशखूंट. थाना परिसर में गुरुवार को लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया. थाना में जनता दरबार लगाया गया. एसपी राकेश कुमार स्वयं थाना पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना. जनता दरबार में मौजूद गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी को निर्देश दिया गया. जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने एसपी राकेश कुमार से न्याय की मांग की. बड़ी झिकटिया नवटोलिया निवासी रोहित राम की पत्नी सिंधु देवी ने आवेदन देकर कहा कि पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. बाबू बगीचा रोहड़ी निवासी नरेश तांती की पत्नी राधा देवी ने अपने जमीन पर अवैध कब्जा से मुक्त कराने की मांग की. अपनी समस्या से अवगत करायी. हरदयाल नगर बन्नी निवासी रंजीत प्रसाद ने कहा कि मेरी पुत्री का गलत ढंग से वीडियो वायरल किया जा रहा है. एसपी ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उदा किशनगंज खड़ा बुधमा निवासी जयंती देवी ने जमीनी विवाद को लेकर आवेदन दी. रामचंद्रपुर निवासी पंचायत समिति सदस्य कन्हैया सिंह ने जमीनी विवाद को लेकर आवेदन दिया. मौके पर गोगरी इंस्पेक्टर शैलेश कुमार, थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन