एसपी ने चौथम थाने का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने चौथम थाने का किया निरीक्षण

एसपी ने चौथम थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन

चौथम. एसपी राकेश कुमार ने शुक्रवार को चौथम थाने का निरीक्षण किया. एसपी ने थाने का लेआउट, बैठने की व्यवस्था आदि का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद एसपी ने थाना परिसर में पुलिस पब्लिक संवाद के तहत क्षेत्र के आम नागरिकों से मिल उनकी समस्याओं को सूना. समाधान को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार को निर्देश दिये. लोगों ने एसपी को आवेदन देकर समस्याओं के समाधान करवाने की मांग की. मौके पर स्थानीय परशुराम सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज साह ने चौथम बाजार में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की. मौके पर अवर निरीक्षक सुनील कुमार, सदर डीएसपी मुकुल कुमार, थानाध्यक्ष अजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन