घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता को मारकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता को मारकर किया घायल

घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता को मारकर किया घायल

विज्ञापन

पसराहा. मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया बाजार में एक पुत्र ने घरेलू विवाद अपने पिता को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. परिजनों घायल को ईलाज के लिए परबत्ता पीएचसी में भर्ती कराया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है की मड़ैया निवासी बेचन सिंघ मड़ैया बाजार में ठेले पर सब्जी बेचकर बुधवार रात को अपने घर पहुंचे थे. इसी दौरान बैचान सिंह के बड़े पुत्र बबलू सिंह से कहा सुनी हो गई. इस दौरान बबलू सिंह ने डंडे से अपने पिता बैचान सिंह के ऊपर हमला कर घायल कर दिया. जिसमें बैचान सिंह के पैर की हड्डी टूट गयी. परिजनों ने बताया की बैचान का इलाज निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. इधर मड़ैया थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदोष ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन