झपटमार गिरोह ने महिला से चेन छीनने का किया प्रयास, जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

झपटमार गिरोह ने महिला से चेन छीनने का किया प्रयास, जख्मी
विज्ञापन
खगड़िया. गोगरी थाना क्षेत्र के रेफरल अस्पताल से सेवानिवृत्त महिला कर्मी से झपटमार गिरोह ने चेन छीनने का प्रयास मंगलवार को किया. पीड़िता प्रमिला कुमारी यादव ने गोगरी थाने में आवेदन देकर कहा कि वह एलएचवी पद से सेवानिवृत्त हुई है. मंगलवार की शाम एसडीओ आवास के सामने से दवा लेकर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने चेन खीचने में असमर्थ होने पर उसे घसीटते हुए दूर तक ले गया, जिससे वह जख्मी हो गयी.
उन्होंने कहा कि अभय कुमार के मेडिकल स्टोर का सीसीटीवी खंगाले पर झपटमार गिरोह का पता चल जायेगा. उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने का अनुरोध किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










