देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार मोटरसाइकिल भी जब्त

Updated:
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से शराब लेकर जा रहा है. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी.

विज्ञापन

परबत्ता . भरतखंड थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. बताया कि कोलवारा निवासी वशिष्ट कुमार पिता प्रमोद मंडल को अपाची बाइक पर 20 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से शराब लेकर जा रहा है. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी. इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई. जहां उसके पास से 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीते दिन थेभाय गांव से एक महिला को 25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन