अलग-अलग जगहों से सात आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से सात आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

स संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग कांड में संलिप्त आरोपितों को गिरफ्तार किया गया

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने तीन शराबी एवं पुलिस के साथ बदसलूकी मामले के दो नामजद आरोपित समेत सात को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की रात्रि पुलिस ने इतमादी गांव निवासी मांगन दास के 25 वर्षीय पुत्र व्यास कुमार, अखिलेश शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार एवं टुनटुन मंडल के 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार समेत बेलदौर थाना कांड संख्या 285/ 24 के नामजद आरोपी स्वर्गीय तपेश्वर शर्मा के पुत्र दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं गुप्त सूचना पर शराब के आरोप में पुलिस ने बेगूसराय जिले के पचरूखी गांव निवासी लेलो राम के पुत्र राहुल कुमार, बोबिल पंचायत के हनुमान नगर गांव निवासी जगदीश मंडल के 18 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार एवं सिकंदर राम के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर पीएचसी में उसका मेडिकल जांच करवाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग कांड में संलिप्त आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन