ePaper

उपसरपंच के लिए चुनाव कराने को लेकर सरपंच ने बीडीओ को लिखा पत्र

Updated at : 20 Jan 2026 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
उपसरपंच के लिए चुनाव कराने को लेकर सरपंच ने बीडीओ को लिखा पत्र

उपसरपंच के लिए चुनाव कराने को लेकर सरपंच ने बीडीओ को लिखा पत्र

विज्ञापन

गोगरी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर ग्राम कचहरी में मंगलवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सरपंच नूर आलम ने की. जिसमें सभी पंच सदस्य ने बारी-बारी से अपना राय विचार देते हुए उपसरपंच पद के लिए उपचुनाव कराने की मांग की है. सरपंच नूर आलम ने संज्ञान बीडीओ रघुनंदन आनंद को पत्र भेजकर अभिलंब चुनाव कराने की मांग की. बैठक में सभी पंच सदस्य एवं कर्मी ने उपसरपंच आंसमा खातून के निधन पर दो मिनट मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. बताते चलें कि 4 जनवरी को उपसरपंच आंसमा खातून लंबे बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गयी थी. बाद पंच सदस्य पद एवं उपसरपंच पद रिक्त हो गया. जहां चुनाव होना है. बैठक में ग्राम कचहरी सचिव सोनी प्रियंका, न्याय मित्र प्रेमलता कुमारी, पंच निरंजन पंडित, दीपनारायण ठाकुर, रूबी देवी, रीना देवी, कुमारी स्नेहलता सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन