भागलपुर के कारोबारी के पास से 3 लाख 88 हजार रुपये जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 9:14 PM
कारोबारी के पास से 3 लाख 88 हजार जब्त
फोटो.15 कैप्सन. कैंप पर मौजूद पदाधिकारी व कारोबारी. फोटो.16 केप्सन. कैंप पर तैनात महिला पदाधिकारी व सिपाही. प्रतिनिधि, खगड़िया एनएच 31 पर बलुआही के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 3 लाख 88 हजार रुपये बरामद किया है. बरामद रुपये को कोषागार में जमा कराया गया. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह एनएच 31 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन जांच के दौरान एक कार से 3.88 लाख रुपये जब्त किया गया. बताया जाता है कि भागलपुर का कारोबारी कार से तीन लाख 88 हजार रुपये लेकर पटना जा रहा था. पुलिस द्वारा कार को जब्त किया गया. कैंप में तैनात निगरानी दल के दीपक कुमार स्कंद ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार की सुबह वाहन चेकिंग चलाया गया. वाहन चेकिंग के दौरान भागलपुर जिले के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी सलीम उद्दीन के पुत्र जैहब खान के चार चक्का वाहन से रुपये जब्त किया गया. बलुआही एनएच 31 स्थित कैंप में रुपये की गिनती कर कोषागार में जमा कराया गया. इधर, कारोबारी जैहब खान ने बताया कि व्यापार के लिए रुपये लेकर पटना जा रहे थे. मौके पर एसआइ मनीता कुमारी, महिला पुलिस बल ऐलिना कुमारी, ज्योति कुमारी, स्नेहा कुमारी व दीपक कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










