आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में 15 लोगों को पकड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2024 11:57 PM
सभी पकड़ाये 15 लोगों के विरुद्ध आरपीएफ में मामला दर्ज कर रेलवे न्यायालय में पेश किया गया
खगड़िया. आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में 15 लोगों को पकड़ा है. आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार ने स्थानीय जंक्शन पर गश्ती के दौरान 15 लोगों को रेलवे एक्ट के तहत पकड़ा, जिसमें पांच लोगों को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री, छह लोगों को महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा, तीन लोगों को दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा, एक को स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के जुर्म में पकड़ा गया. सभी पकड़ाये 15 लोगों के विरुद्ध आरपीएफ में मामला दर्ज कर रेलवे न्यायालय में पेश किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










