ePaper

आठ को दलित, अति-पिछड़ा सम्मान समारोह में राजद के प्रदेश अध्यक्ष लेंगे भाग

Updated at : 06 Aug 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
आठ को दलित, अति-पिछड़ा सम्मान समारोह में राजद के प्रदेश अध्यक्ष लेंगे भाग

आठ को दलित, अति-पिछड़ा सम्मान समारोह में राजद के प्रदेश अध्यक्ष लेंगे भाग

विज्ञापन

खगड़िया. राजद कार्यालय में बुधवार को दलित, अति-पिछड़ा सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने की. बैठक में जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया ने भाग लिया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आठ अगस्त को रहीमपुर एनएच 31 रिसोर्ट में दलित, अति-पिछड़ा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान जिले के सभी बूथों की जानकारी लिया जाएगा. सभी मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट रोल में आया है की नहीं. यह जानकारी लेकर छुटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा सघन अभियान चलाया जायेगा. साथ ही साथ मतदाता सूची मृत व्यक्ति या स्थायी रूप से पलायित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में आ गया है. उसे कटवाने के लिए बीएलओ से संपर्क कर हटाया जायेगा. जिनका 18 वर्ष उम्र हो गया है मतदाता सूची में नाम नहीं आया है. उनका नाम भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जायेगा. एक से 30 अगस्त तक नाम जोड़ने और कटवाने का समय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है. जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया ने कहा कि दलित, अति-पिछड़ा सम्मान समारोह में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल मौजूद रहेंगे. मौके पर राजद नेता अबु मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष नरेश बादल, प्रमोद यादव, कैलाशचंद्र यादव, कुमारी बेबी रानी, जिला महासचिव सह मानसी उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, सचिव सकलदीप यादव, राम नारायण राम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, राजद नेता आशीष रंजन, अरविंद सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष शशि पासवान, मानसी नगर अध्यक्ष रविश कुमार, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, अलौली प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम, चौथम प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मो. जफर, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, अलौली नगर अध्यक्ष हरिनंदन यादव, बेलदौर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, संजय राम, शिवजी दास, चंदन पासवान, अभिजीत सिंह, आमिर खान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन