ट्रैक्टर की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक इमेज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महेशखूंट के पास सड़क किनारे खड़े मनोज मालाकार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिवार ने दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन

खगड़िया : प्रखंड के ठुठी गांव निवासी मनोज मालाकार की ट्रैक्टर की टक्कर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े थे, तभी मारी टक्कर

परिजनों ने बताया कि 18 जुलाई को मनोज मालाकार बिहपुर जाने के लिए निकले थे. महेशखूंट के समीप वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

बेहतर इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक इलाज कराने की बात कह रहा था, लेकिन परिजन गंभीर रूप से घायल मनोज मालाकार को तत्काल सदर अस्पताल, खगड़िया ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. इसी बीच ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. बेगूसराय में इलाज के दौरान सोमवार को मनोज मालाकार की मौत हो गई.

चालक की गिरफ्तारी की मांग

मृतक के परिजनों ने दोषी ट्रैक्टर चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन