जिले के थानों में हुई गुंडा परेड, असामाजिक तत्वों को दी गई कड़ी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

गुंडा परेड करवाते थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुंडा परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान चिन्हित गुंडों का सत्यापन कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई.

विज्ञापन

खगड़िया : जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुंडा परेड का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सूचीबद्ध बदमाशों का किया गया सत्यापन

परबत्ता, गोगरी, मानसी, मुफ्फसिल सहित विभिन्न थानों में आयोजित गुंडा परेड के दौरान थाना क्षेत्र के चिन्हित गुंडों, बदमाशों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को थाना परिसर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. इस दौरान संबंधित थानाध्यक्षों ने सभी सूचीबद्ध व्यक्तियों की पहचान, पता एवं वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया.

अपराध करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने सभी को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्हें कानून का पालन करने और सामाजिक शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई.

अपराधियों में भय, लोगों में सुरक्षा का संदेश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुंडा परेड का उद्देश्य असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है. ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन