खगड़िया प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-डॉग स्क्वायड ने की जांच

Updated:
विज्ञापन
ईमेल द्वारा भेजा गया धमकी भरा पत्र।  डाक घर के बाहर मौजूद पुलिस।  डाकघर के सामने पसरा सन्नाटा | Prabhat Khabar Network

ईमेल द्वारा भेजा गया धमकी भरा पत्र। डाक घर के बाहर मौजूद पुलिस। डाकघर के सामने पसरा सन्नाटा | Prabhat Khabar Network

खगड़िया प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. ईमेल मिलने के बाद पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया. फिलहाल, किसी भी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है. पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर जांच में जुटी है.

विज्ञापन

खगड़िया : शहर के थाना रोड स्थित प्रधान डाकघर (मुख्य डाकघर) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया. डाक विभाग के एक अधिकारी के आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए धमकी भरे संदेश के बाद पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया.

ईमेल से मिली बम की धमकी

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1:15 बजे एक संदिग्ध ईमेल के माध्यम से मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. ईमेल मिलते ही डाक अधीक्षक ने इसकी सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी.

डॉग स्क्वायड ने की सघन तलाशी

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे डाकघर परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने डाकघर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की गहन तलाशी ली. प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है. ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच जारी है.

अफवाहों से बचने की अपील

धमकी की सूचना के बाद कुछ देर के लिए डाकघर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बाद में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए स्थिति को सामान्य किया. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन