जिले के थानों में हुई चौकीदार परेड, सतर्कता और सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश
थाना में किया जा रहा चौकीदार परेड | Prabhat Khabar Network
खगड़िया जिले में सोमवार को विभिन्न थानों में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परेड में वेशभूषा, अनुशासन और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। सूचना तंत्र को मजबूत करने और रात्रि गश्ती प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।
खगड़िया : पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में सोमवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया. थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में आयोजित परेड में चौकीदारों की वेशभूषा, वर्दी, अनुशासन और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई.
आपके शहर में
सूचना तंत्र मजबूत करने पर दिया गया जोर
परेड के दौरान अधिकारियों ने थाना क्षेत्र में चौकीदारों की सक्रिय भूमिका पर बल देते हुए गांव और मुहल्लों में सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने को कहा गया.
रात्रि गश्ती और जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश
अधिकारियों ने चौकीदारों को रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनकी सतर्कता से अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है.
पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए