50 हजार का इनामी ढिल्ला सुल्तानगंज से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
50 हजार का इनामी ढिल्ला सुल्तानगंज से गिरफ्तार

चित्रगुप्त नगर पुलिस, एसटीएफ व डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

विज्ञापन

– परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का रहने वाला है बदमाश दिलखुश उर्फ ढिल्ला – चित्रगुप्त नगर पुलिस, एसटीएफ व डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता खगड़िया. परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव के 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश ढिल्ला को भागलपुर से गिरफ्तार किया गया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि चित्रगुप्त नगर पुलिस, डीआईयू व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी कैलाश चौधरी के पुत्र दिलखुश उर्फ ढिल्ला को गिरफ्तार किया गया है. बताया कि ढिल्ला के विरुद्ध 50 रुपये ईनामी की घोषणा की गयी थी. बताया कि ढिल्ला चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 86/25 में फरार चल रहा था. बताया कि इनामी बदमाश ढिल्ला को भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. बताया कि इनामी बदमाश के विरूद्ध चित्रगुप्तनगर थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी जैसे कई गंभीर कांड दर्ज है. बताया कि इनामी बदमाश का आपराधिक इतिहास है. परबत्ता थाना में कांड संख्या 201/24 दर्ज है और अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. छापेमारी में चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष चन्द्रकांत कुमार पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन