माधवपुर में चेतक रेस सीजन-4 का भव्य आयोजन, ‘राजधानी एक्सप्रेस’ ने जीती बाजी

Updated at : 30 Mar 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
माधवपुर में चेतक रेस सीजन-4 का भव्य आयोजन, ‘राजधानी एक्सप्रेस’ ने जीती बाजी

फाइनल मुकाबले में माधवपुर निवासी कटिमन सिंह के घोड़े ‘राजधानी एक्सप्रेस’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के माधवपुर पंचायत अंतर्गत माधवपुर गांव स्थित कालु बाबा स्थान के पास चेतक रेस घुड़दौड़ प्रतियोगिता सीजन-4 का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार, पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार, चौहान कोचिंग सेंटर के निदेशक संजय चौहान, युवा उद्यमी पवन कुमार एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. प्रतियोगिता में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ दमखम दिखाया. फाइनल मुकाबले में माधवपुर निवासी कटिमन सिंह के घोड़े ‘राजधानी एक्सप्रेस’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं, झौआ बहियार निवासी सको मंडल का घोड़ा द्वितीय और सलारपुर निवासी जोगी मुखिया का घोड़ा तृतीय स्थान पर रही. विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले घुड़सवार को फ्रिज व 3000 नकद, द्वितीय स्थान पर पंखा व 2000 नकद तथा तृतीय स्थान पर आयरन व 1000 नकद देकर सम्मानित किया गया. नकद राशि का वितरण युवा उद्यमी पवन कुमार द्वारा किया गया. जबकि शील्ड सामाजिक कार्यकर्ता लाल रतन कुमार ने प्रदान किया. मौके पर पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने अपने संबोधन में चेतक रेस की परंपरा और महत्व पर विस्तार से चर्चा की. वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता लाल रतन सिंह ने बताया कि यह आयोजन पिछले चार वर्षों से विष्णुपुर गांव में आयोजित चैती दुर्गा मेला के समापन के दिन किया जाता रहा है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन