ठुठी मोहनपुर में जन समाधान शिविर आयोजित, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल
Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 05 Feb 2026 10:53 PM
शिविर की अध्यक्षता मुखिया प्रीति कुमारी ने की
चौथम. प्रखंड अंतर्गत ठुठी मोहनपुर पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता मुखिया प्रीति कुमारी ने की. इस शिविर में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए. हालांकि शिविर में कई विभागों के अधिकारी नजर नहीं आए, जिससे इसकी प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे. नोडल पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर मौजूद थे. वहीं जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव और मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह भी शिविर में उपस्थित रहे. इस दौरान जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि बिना अधिकारियों की मौजूदगी के ऐसे शिविर की सफलता पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है. उन्होंने संबंधित विभागों से शिविर में अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की, ताकि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य काफी अच्छा है. लेकिन संबंधित पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण यह शिविर सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया है. जानकारी के अनुसार इस शिविर में सहकारिता, नल जल योजना, श्रम प्रवर्तन विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचे. वहीं शिविर में एक भी अधिकारी नजर नहीं आएं. बताया जाता है कि पैक्स चुनाव को लेकर बीडीओ नहीं गए. लेकिन अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी शिविर में नहीं गए. इस शिविर में लोहिया स्वच्छता विभाग के पंचायत पर्यवेक्षक महेश कुमार, पंचायत सचिव जय प्रकाश तिवारी, तकनीकी सहायक राहुल कुमार, कार्यपालक सहायक चंदन कुमार, ग्रामीण आवास से पिंटू कुमार, डाटा ऑपरेटर मनोज कुमार भारती, अमित कुमार, पीआरएस राजीव कुमार एवं कुणाल, एलएस प्रेम लता कुमारी, सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल कुमार, डॉक्टर संतोष, रंजीत कुमार फार्मासिस्ट, एलटी मो हुसैन, एएनएम नीलम दास, रूबी कुमारी, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










