पॉक्सो मामले के फरार आरोपित के घर कुर्की-जब्ती, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

आरोपी के घर से समान ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network
खगड़िया में पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपित के घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. परबत्ता पुलिस ने आरोपी आयुष कुमार के घर की संपत्ति को जब्त किया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.
खगड़िया : पॉक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित के घर पर परबत्ता पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. यह कार्रवाई रविवार को थाना क्षेत्र के नयागांव राजपूत टोला निवासी मनी यादव उर्फ मनोज यादव के पुत्र आयुष कुमार के घर की गई.
पुलिस ने विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए घर में मौजूद सामानों की सूची तैयार की और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की. कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही.
अपर थानाध्यक्ष सुमंत कुमार ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है.
वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि फरार आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.
खगड़िया की खबर पढ़ने के लिये क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पलटू झा
पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










